ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / मधेपुरा में हाइवा ने ऑटो में मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत,...

मधेपुरा में हाइवा ने ऑटो में मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत, 6 घायल

25-Nov-2022 07:19 AM

MADHEPURA : खबर मधेपुरा की है, जहां नवगछिया मधेपुरा की सीमा पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 6 लोग घायल हो गए हैं। घटना कदवा के पास एसएच 58 की है, जहां गुरुवार को एक हाईवा ने यात्रियों से भरे ऑटो में ठोकर मार दी। चपेट में आए चार लोगों ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया। 




मृतकों की पहचान कटिहार के कुर्सेला के रहने वाले भागीरथ साह के बेटे बसंत साह, पूर्णिया के मोहनपुर के फुलेश्वर सिंह के बेटे सुबोध सिंह और अन्य के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में एक विष्णु कुमार चौसा का रहने वाला बताया जा रहा है। भागने के दौरान हाईवा ने कार में भी टक्कर मार दी। कार में सवार यात्री भी घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ऑटो भी टूट गया। कार सवार एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है, जिसका नवगछिया में इलाज जारी है। 




घटना से जुडी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ हाईवा कदवा से नवगछिया की तरफ जा रही थी। यात्रियों से भरा ऑटो भटगामा से नवगछिया आ रहा था, जिसे हाईवा ने ठोकर मार दी।इतना ही नहीं, घटना को अंजाम देने के वह ड्राइवर हाइवा लेकर भागने की कोशिश करने लगा और इसी दौरान उसने एक कार को भी टक्कर मार दी। सूचना पाकर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार, चौसा सीओ राकेश कुमार सिंह, चौसा थाना किशोर कुमार आदि मौके पर पहुंचे और शव को नवगछिया पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।