बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
20-Feb-2022 03:31 PM
PATNA: पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में नर जिराफ भीमा और मादा शांति ने शिशु जिराफ को जन्म दिया है। इसके साथ ही अब पटना जू में जिराफों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है। पहले देश में सबसे अधिक जिराफ मैसूर में थी। मैसूर में कुल जिराफ की संख्या 6 थी। अब पटना भी जिराफों की संख्या मैसूर जू के बराबर हो गयी है। जिराफ शिशु के जन्म के बाद अब पटना जू में भी इसकी संख्या छह हो गयी है। जिराफ शिशु के जन्म के बाद यह जू में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
जिराफ शिशु के जन्म लेने से वन्य प्रेमियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस बात की जानकारी मिलते ही लोग शांति, भीमा और जिराफ के बच्चे को देखने के लिए जू में पहुंच गये। लोगों ने जिराफ के बच्चे को मां के साथ उछल-कूद करते देखा। शिशु जैविक उद्यान में यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें की पटना जू में अफ्रीकी नस्ल के जिराफ हैं। देश में मैसूर चिड़ियाघर में सबसे अधिक 6 जिराफ हैं। अब संजय गांधी जैविक उद्यान पटना में उसके बराबर जिराफ की संख्या हो गयी है।
अमेरिका के सेंट डियागो जू से 3 शिशु जिराफ 12 जुलाई 2006 को गिफ्ट में मिले थे। इनमें दो मादा सृष्टि व शांति और एक नर विकास नाम का जिराफ आया था। जिसमें सृष्टि और विकास की मौत पटना जू में हो गई थी। मादा जिराफ शांति अकेली बची थी। नर जिराफ की मौत के बाद प्रजनन पर ब्रेक लग गया था। मैसूर जू से भीमा नामक नर जिराफ को लाने के बाद पुन: प्रजनन शुरू हुआ है। अब बीते शनिवार को मादा जिराफ शांति ने शिशु को जन्म दिया। इसके साथ ही अब पटना जू में जिराफ की संख्या 6 हो गयी है।