मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Mar-2021 12:03 PM
DESK: मछली जैसी दिखने वाली जलपरी अक्सर टीवी और फिल्मों में देखने को मिलती है। यदि रियल लाइफ में दिखने की बात की जाए तो आप विश्वास नहीं कर पाएंगे लेकिन यह बात सही है कि मछली जैसे अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है। जलपरी जैसा दिखने वाले बच्चे को मरमेडी बेबी भी कहा जाता है। जन्म के दो घंटे बाद ही इस बच्चे की मौत हो गई।
अनोखे बच्चे का जन्म हैदराबाद के पेटलाबुराज मैटरनिटी हॉस्पिटल में हुआ जहां प्रसव के लिए आईं महिला ने मरमेड बेबी को जन्म दिया है। जन्म के दो घंटे बाद ही इस बच्चे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि बीते बुधवार की शाम को महिला ने मछली के आकार के बच्चे को जन्म दिया था। इस अनोखे बच्चे के बारे में बताया गया कि जन्म से ही दोनों पांव एक-दूसरे से पूरी तरह से चिपके हुए थे। शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह मछली जैसा ही था। बच्चे को सिरेनोमेलिया (मरमेड सिंड्रोम) की बीमारी थी। ऐसे बच्चे बहुत कम ही देखने को मिलते है। इस बीमारी से ग्रसित लोगों में लिंग और किडनी नहीं होती।
इस अनोखे बच्चे के जन्म की चर्चा खूब हो रही है। लोगों को विश्वास ही नही हो रहा कि ऐसा भी कही होता है लेकिन जब मीडिया में यह बाते सामनेआई तब लोगों को भी इस बात पर विश्वास हुआ। ऐसा कहा जाता है कि 3 करोड़ प्रसव के दौरान ऐसे विचित्र बच्चे जन्म लेते हैं लेकिन ऐसे बच्चे के जीवित रहने के आसार कम रहते हैं।