ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / मछली लूटकर भागे पुलिसवाले, गमछे में भर-भर के थाना पर ले गए, देखें...

मछली लूटकर भागे पुलिसवाले, गमछे में भर-भर के थाना पर ले गए, देखें Video

05-Mar-2020 05:58 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : बिहार में पुलिसवाले अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं. एक बार फिर से बिहार पुलिस की करतूत सामने आई है. पुलसीवालों ने सड़क पार लूटपाट मचाया है. लेकिन उन्होंने कोई धन-दौलत नहीं बल्कि मछलियों को लूटा है. पुलिस की यह पूरी करतूत एक वीडियो में कैद हो गई है. जिसमें कुछ पुलसीवाले मछलियों को लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं.


घटना बिहार के दरभंगा जिले की है. जहां पुलिसवाले मछली लूटकर भागते हुए कैमरे में पकड़े गए हैं. दरअसल शहर के विशाल दिग्घी तालाब में से मछली मारने को लेकर दो मछुआरों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि हंगामे और मारपीट की स्थिति बन गई. इसकी वजह से दिग्घी  तालाब के किनारे भारी भीड़ इकठ्ठी हो गई. भीड़ में शामिल लोगों ने मछलियां लूटनी शुरू कर दी. उनको देखकर भला पुलसीवाले भी कहां पीछे रहने वाले थे. वे लोग भी मछलियां लूटकर भागने लगे.


मछुआरा राजेश सहनी ने बताया कि मछुआ सोसाइटी और जिला प्रशासन की अनुमति से वे दिग्घी तालाब में मछली मारने आए थे. कुछ लोग इस तालाब  की मछलियों पर कब्जे की नीयत से आए और उन्हें मछलियां मारने से रोकने लगे. इसकी वजह से विवाद बढ़ा और बड़ी भीड़ इकठ्ठी हो गई. अभी मामला सुलझता कि भीड़ ने मछलियां लूटनी शुरू कर दी. इसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि बाद में डीएम और एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद यहां मजिस्ट्रेट पहुंचे और बाकी बची मछलियों को उनकी निगरानी में प्रशासन के पास ले जाया गया.