ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / मानसून के लिए करना होगा अभी और अधिक इंतजार, 12 जिले लू की...

मानसून के लिए करना होगा अभी और अधिक इंतजार, 12 जिले लू की चपेट में; मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

05-Jun-2023 07:06 AM

By First Bihar

PATNA : इस बार मानसून के आगमन में और विलंब होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने इस बार 4 जून तक मानसून के केरल में दस्तक देने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अगले दो दिनों के भीतर ही मानसून की प्रगति को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।


दरअसल, रविवार को मौसम विभाग ने कहा कि, मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह पार कर चुका है तथा बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के मध्य तक पहुंच चुका है। एक जून को मानसून में प्रगति हुई है, पर 2 से 4 जून के बीच यह जरा भी आगे नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में मानूसन के आगमन को लेकर जो अनुमान जताए गए थे वह गलत साबित हो रहा है। 


वहीं, राजधानी पटना सहित प्रदेश के सभी जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अब लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को भीषण गर्मी की वजह से चार जिलों में सीवियर हीट वेव की स्थिति रही जबकि आठ जिलों में हीट वेव की स्थिति घोषित की। रविवार को भागलपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम की स्थिति को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने  दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और एहतियात बरतने के निर्देश हैं। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि,  अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के नौ शहरों के मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, जमुई, बांका, नालंदा, सीवान, मधुबनी, सारण, नवादा में हीट वेव (लू) का प्रभाव बना रहेगा।  


आपको बताते चलें कि,  उत्तर पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पूर्व बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इस दौरान राजस्थान से गर्म हवा बिहार में प्रवेश कर रही है। इस कारण प्रदेश में लू का प्रभाव बना रहेगा।   पटना में रात तक गर्म हवाओं का प्रभाव बना रह रहा है। रात 11 बजे तक लोग लू जैसी स्थिति झेल रहे हैं।