ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / मां की इलाज के दौरान बेटी को डॉक्टर से हुआ प्यार, धूमधाम के...

मां की इलाज के दौरान बेटी को डॉक्टर से हुआ प्यार, धूमधाम के साथ मंदिर में हुई बिना दहेज की शादी

03-May-2022 08:22 PM

VAISHALI: हाजीपुर सदर अस्पताल के एक डॉक्टर को इलाज के दौरान मरीज की बेटी से प्यार हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद बेटी ने मां को अस्पताल में एडमिट कराया था। जहां मां की इलाज के दौरान अस्पताल के डॉक्टर से मुलाकात हुई और यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में तब्दिल हो गयी। 


जिस मरीज का इलाज डॉक्टर कर रहा था वह उनसे बेटी का हाथ मांगने लगा। फिर क्या था लड़की की मां को लड़का पसंद आ गया और उसकी भी इच्छा थी कि बेटी की शादी अच्छे घर में हो। लड़की के पिता का देहांत काफी दिन पहले हो गया था। बेटी की शादी की जिम्मेदारी मां पर थी। 


अस्पताल में वह खुद का इलाज कराने के लिए भर्ती हुई थी। जहां उसका इलाज कर रहे डॉक्टर ने जब पूछा कि क्या वह अपनी बेटी की शादी उनसे करेंगे। डॉक्टर के इस सवाल को सुन मां मन ही मन खुशी से झूम उठी। उसने अपनी बेटी को इसकी जानकारी दी। जब बेटी ने शादी के लिए हामी भरी तब जाकर दोनों की शादी की तैयारी शुरू हो गयी।


दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हाजीपुर के पातालेश्वर नाथ मंदिर में करायी गयी। इससे पहले बारात लड़की के घर पर पहुंची। सदर अस्पताल के कर्मी इस शादी में शामिल हुए और डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। वही नागिन डांस पर दूल्हे ने भी जमकर डांस किया। बिना दान दहेज की यह शादी संपन्न हुई।