चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
11-Apr-2021 09:09 AM
PATNA : राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित महिला थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मामला ऐसा था कि पुलिस को उसकी काउंसलिंग करने में सुबह से शाम हो गई. लेकिन इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल सका. दरअसल, एक पटना के शेखपुरा की रहने वाले एक युवती पिछले डेढ़ साल से दुबई में काम कर रही थी. उसके मां बाप ने किसी तरह बहला फुसलाकर उसे घर तो बुला लिया लेकिन जैसे ही परिवार वालों ने युवती से कहा कि तुम्हारी शादी यहीं करेंगे, तुम अब दुबई नहीं जाओगी. इसके बाद युवती गुस्सा हो गई और सीधे महिला थाना पहुंच गई.
युवती ने थाने में शिकायत करते हुए कहा कि मेरे मां-बाप मेरी शादी जबरदस्ती करवाने की कोशिश कर रहे हैं. मेरा पूरा सामान अपने पास जब्त कर लिया है. पासपोर्ट से लेकर मेरे सारे आईडी कार्ड को छुपा कर रख दिया है. युवती ने पुलिस से साफ कह दिया कि मैं अब अपने परिवार के साथ नहीं रहूंगी. ये लोग मुझे नौकरी करने से रोकते हैं और शादी के लिए वह काफी दबाव बना रहे हैं. मैं अब इनके साथ नहीं रहने वाली हूं और मैं दुबई में ही जॉब करूंगी.
वहीँ युवती के परिवार वाले भी थाने पहुंचे. कई घंटों तक युवती और उसके परिवार वालों के बीच बहस हुई लेकिन इसके बावजूद युवती ने साफ कह दिया कि अब मैं अपने परिवार के साथ नहीं जाऊंगी. मुझे मेरा सारा सामान लौटा दिया जाए, मैं दुबई में ही जॉब करूंगी. वहीँ युवती के रवैये से परेशान परिवार वालों ने भी उससे अपने सारे रिश्ते नाते तोड़ लिए. उन्होंने कह दिया कि आज से इसके साथ सारे रिश्ते खत्म. भविष्य में किसी तरह की कोई भी बात इसके साथ होती है तो इसके लिए हम लोग जिम्मेदार नहीं होंगे.