मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Jun-2024 10:18 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट और हत्या की योजना बना रहे हैं चार कुख्यात अपराधियों को दो देसी कट्टा, 36 राउंड जिंदा कारतूस एवं तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस ने लालथान विष्णुपुर आहोक से की गई है।
बताया जा रहा है कि चारों अपराधी एक जगह एकत्रित होकर किसी बड़ी लूट एवं हत्या की घटना को अंजाम देने के योजना बना रहे थे। तभी इसकी सूचना साहेवपुर कमाल थाना प्रभारी को लगी। इस गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी और बलिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उस जगह घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के तहत चार कुख्यात बदमाश को दो देसी कट्टा भारी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया है कि कौरव यादव के मकई के गोदाम में चारों बदमाश बड़ी लूट और हत्या की योजना बना रहा था। छापेमारी के दौरान मौके वारदात से चार कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है । उस अपराधी के पास से दो देसी कट्टा, 36 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल एवं एक विंडोलिया पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया है कि अगर सा समय रहते हुए पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो चारों अपराधी किसी बड़ी लूट कांड एवं हत्या को अंजाम दे देता। वहीं गिरफ्तार अपराधी की पहचान कौरव यादव, मिंटू यादव, बलवीर यादव, वरुण यादव के रूप में की गई है।
प्रेस वार्ता कर बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताई कि लाल थान विष्णुपुर आहोक गांव में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कौरव यादव के मकई गोदाम के पास कुछ लोग जुटे हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार है । इसी सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी और बलिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जहां से चार बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के दौरान कौरव यादव, मिंटू यादव, बलवीर यादव और वरुण यादव को गिरफ्त में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें कौरव यादव के पास से एक देसी कट्टा और 8 गोली, मिंटू यादव के पास एक देसी कट्टा और 9 गली वहीं वरुण यादव के पास से 9 गोली और बलवीर यादव के पास से 8 गोली बरामद हुआ। पूछताछ में यह लोग बताएं कि आपसी वर्चस्व को लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे। जिसकी भनक पुलिस लग गई थी। फिलहाल पुलिस चारों बदमाश की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ी सफलता मान रही है।