वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
25-Jun-2024 11:35 AM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को संसद में चुनाव होना है। एनडीए की तरफ से इस बार भी ओम बिरला को स्पीकर पद के लिए चुना गया है। एनडीए उम्मीदवार के तौर पर ओम बिरला मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे हालांकि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओम बिरला को समर्थन देने के लिए बड़ी शर्त रख दी है।
दरअसल, लोकसभा में स्पीकर पद को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच गहमागहमी बनी हुई है। अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों से संपर्क साधा है। इसी बीच राहुल गांधी ने कहा है कि स्पीकर पद के लिए राजनाथ सिंह का फोन आया था और हमने समर्थन के लिए अपनी शर्त रख दी है।
राहुल गांधी ने कहा है कि हम लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सरकार की पसंद के उम्मीदवार को समर्थन करने के लिए तैयार हैं लेकिन यह तब होगा जब वह विपक्ष को उपाध्यक्ष पद देते हैं। लोकसभा उपाध्यक्ष पद के लिए विपक्ष की मांग पर राजनाथ सिंह ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
राहुल ने कहा कि राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे को भी फोन किया था और उनके स्पीकर को सपोर्ट करने की बात कही थी लेकिन विपक्ष ने साफ कह दिया है कि हम स्पीकर को समर्थन करेंगे लेकिन डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कह रहे हैं की सपोर्ट हो लेकर हमारे नेता की इंसल्ट की जा रही है। सरकार की नियत साफ नहीं है।