ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / लोकसभा चुनाव से पहले राहुल,खड़गे और सोनिया करेगी बड़ी बैठक, पार्टी नेताओं को...

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल,खड़गे और सोनिया करेगी बड़ी बैठक, पार्टी नेताओं को मिलेगा टास्क; जानिए क्या होगा ख़ास प्लान

21-Dec-2023 07:58 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने और आईएनडीआईए में शामिल पार्टियों के साथ सीटों के बंटवारे की योजना तैयार करने के लिए गुरुवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक बुलाई है। कांग्रेस के तरफ से पार्टी के कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई गयी है। यह बैठक पार्टी मुख्यालय में होगी इसमें  संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी भी शामिल होंगे।


दरअसल, हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में तेलंगाना को छोड़कर अन्य राज्यों में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की यह पहली बैठक है। कांग्रेस का कहना है कि विधानसभा चुनाव नतीजे बेहद निराशाजनक और उम्मीदों के मुताबिक नहीं आने के बावजूद उसका मनोबल गिरा नहीं है। ऐसे में अब आज यह बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत की जा सकती है। 


मालूम हो कि,पार्टी पहले ही चुनाव परिणामों का पहले दौर का विश्लेषण कर चुकी है और सीडब्ल्यूसी की बैठक में हार के कारणों पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा भाजपा से मुकाबला करने के लिए एक नया एजेंडा तैयार करने की संभावना है क्योंकि जातिगत जनगणना का उसका एजेंडा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को आकर्षित करने में नाकाम रहा।


उधर, कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा है कि यदि उनके पिता मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए के पीएम पद के उम्मीदवार बनते हैं तो बहुत अच्छा है, लेकिन केवल दिवास्वप्न देखने से कुछ नहीं होगा। इससे पहले व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस और विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन के दलों को बहुमत हासिल करने पर जोर दिया।