Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
28-May-2024 08:58 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का आंकड़ा पाने के लिए बीजेपी के साथ साथ जेडीयू भी चुनावी मैदान में पसीना बहा रही है। बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी तूफानी दौरा कर लोगों से गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लगातार दूसरे दिन नालंदा में पार्टी प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के लिए जनसभा करेंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मंगलवार को रोड शो करेंगे और इस रोड शो के जरिए नालंदा लोकसभा के चार विधानसभा क्षेत्रों को साधेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री सरमेरा पहुंचेंगे, जहां से वह रोड शो की शुरुआथ करेंगे। सीएम का रोड शो सरमेरा से शुरू होकर केनार, मलामा, बिंद के बाद बेनार मोड़ पहुंचेंगा, जहां सीएम चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
बेनार मोड पर सभा को संबोधित करने के बाद सीएम का रोड शो आगे के लिए रवाना हो जाएगा। विभिन्न इलाकों से होता हुए सीएम नीतीश का रोड शो नगरनौसा पहुंचेगा, जहां वह अपना रोड शो समाप्त कर वापस पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अस्थावां, बिहारशरीफ, हरनौत और नालंदा विधानसभा के लोगों से पार्टी प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी रैलियों में लालू परिवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निशाने पर है। सीएम जहां भी रैली कर रहे हैं, उस रैली में लालू प्रसाद के परिवारवाद को लेकर हमला बोल रहे हैं। सीएम लालू प्रसाद के 9 बाल-बच्चा पर लगातार सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि लालू को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है। लालू बेटा और बेटी को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे हैं उन्हें बिहार की जनता से कोई मतलब नही है।