ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / लोकसभा चुनाव 2024 : वोटिंग में सबसे आगे कटिहार, इस सीट पर पड़े...

लोकसभा चुनाव 2024 : वोटिंग में सबसे आगे कटिहार, इस सीट पर पड़े सबसे कम वोट; यहां पढ़िए हरके सीट का आकड़ा

03-Jun-2024 09:09 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार समेत देश भर में लोकसभा के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई है और अब मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कल देर शाम तक जनता का जनादेश सबके सामने होगा। इस बीच, बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत को लेकर जो आग्रह जारी किए गए हैं, वह चुनाव आयोग के लिए चिंता की सबब बन सकती है।


दरअसल, इस बार भी बिहार में आयोग की तरफ से तमाम प्रयासों के बावजूद लोकसभा चुनाव में मतदान का औसत नहीं बढ़ सका। सात चरणों में कराये गए लोकसभा चुनाव में सिर्फ नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान का औसत 60 फीसदी से ज्यादा रहा है। चार सीटों पर तो 50 फीसदी से भी कम मत पड़े हैं। इस बार राज्य में सबसे कम मतदान नवादा संसदीय क्षेत्र में सिर्फ 43.17 फीसद तो सबसे ज्यादा कटिहार में 63.76 फीसदी रहा है। 


वहीं, सातवें और अंतिम चरण को छोड़ शेष छह चरणों का औसत मतदान 2019 के चुनाव के मुकाबले घटा है। वर्ष 2019 में सातवें चरण में 51.24 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार इसमें करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जिन नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 60 फीसदी से ऊपर रहा है, उनमें कटिहार, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, वैशाली, अररिया, पश्चिमी चंपारण, वाल्मीकिनगर व समस्तीपुर शामिल हैं। हालांकि जहानाबाद, पटना साहिब, काराकाट, पाटलिपुत्र, बक्सर और वैशाली में वर्ष 2019 के चुनाव के मुकाबले मतदाताओं ने थोड़ा ज्यादा उत्साह दिखाया है और इसी कारण अंतिम चरण में मतदान का प्रतिशत बढ़ गया।


यदि हम बात करें वोटिंग में आगे रहे 10 संसदीय क्षेत्रों (मतदान प्रतिशत) की तो सबसे पहले नंबर पर कटिहार 63.76, सुपौल 63.55, पूर्णिया 63.08, किशनगंज 62.84, वैशाली 62.59, अररिया 61.93, प. चंपारण 61.62, वाल्मीकिनगर 60.19, समस्तीपुर 60.11 और पू. चंपारण में 59.68 प्रतिशत रहा है। जबकि चरणवार मतदान के प्रतिशत की बात करें यो जहां पहले चरण में पिछले बार की तुलना में 4.34 वोट घटे हैं। इसके बाद दूसरे चरण में 3.48 वोट घटा है। वहीं, तीसरे चरण में 2.12 वोट कम पड़े हैं। उसके बाद चौथे चरण में 1.14 वोट कम पड़े हैं। इसके उपरांत पांचवें चरण में 0.43 वोट और छठे चरण में 0.69 वोट घटे हैं। हालांकि आखिरी चरण में पिछली बार की तुलना में 2.05 वोट बढ़े हैं। 


उधर, यदि हम बात करें सबसे कम मतदान वाले 10 लोकसभा सीट की तो इसमें सबसे पहले नंबर पर सवर्ण बहुल इलाका माने जाने वाला नवादा है। नवादा में इस बार महज 43.17 मतदान हुए हैं। इसी तरह पटना साहिब 46.86 मतदान हुआ है। हालांकि, यहां पिछली दफा भी यहां अधिक मतदान नहीं हुआ था। लेकिन इसके बाद नालंदा 49.78 में मतदान हुआ है। जबकि आरा में 49.08%, गया 52.76%, महाराजगंज 52.27%, जमुई 51.25%, जहानाबाद 51.20%, सासाराम (सु.) 51.00% और फिर औरंगाबाद 50.53% रहा है।