राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
15-May-2020 06:51 AM
PATNA : लॉकडाउन के बीच पटना में चोरी की वारदात नॉनस्टॉप जारी है। पटना के अलग-अलग इलाकों में चोर लगातार पुलिस को धता बताते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं और घटना के बाद पहुंची पुलिस केवल खानापूर्ति कर पा रही है। जी हां, चोरी की नई वारदात बेउर इलाके में हुई है। बेउर के कुशवाहा चौक स्थित त्यागी अपार्टमेंट के दो फ्लैट में चोरों ने हाथ साफ कर डाला।
एक प्राइवेट मोटर कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर काम करने वाले नीरज श्रीवास्तव के फ्लैट में चोरी की वारदात हुई है। नीरज के साथ-साथ ऑप्टिकल फाइबर के कारोबारी पवन कुमार के फ्लैट से चोरों ने लगभग 13 लाख की ज्वेलरी और एक।लाख कैश उड़ा लिए हैं। यह दोनों फ्लैट बंद थे। नीरज लॉकडाउन के बीच दरभंगा में फंसे हैं तो पवन गया में। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है और वह छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने फिलहाल अपार्टमेंट के गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। त्यागी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में पवन रहते हैं जबकि नीरज श्रीवास्तव का फ्लैट 102 है।
अपार्टमेंट में घुसकर जिस तरह चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है उससे यह संकेत मिलता है कि घटना के पहले उन्होंने पूरे इलाके की रेकी की है। चोरों को इस बात की जानकारी थी कि गार्ड ड्यूटी पर मुस्तैद नहीं है और ना ही अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। आपको बता दें कि दो दिन पहले भी बेउर के प्रगति नगर में चोरी की वारदात हुई थी। राजधानी पटना में लगातार चोरी की वारदात हो रही है और जो ऐसे घरों को निशाना बना रहे हैं जहां लॉकडाउन के कारण लोग नहीं हैं।