ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / प्रवासियों पर सियासत तेज : नीतीश क्वॉरेंटाइन सेंटर का जायजा ले रहे, राबड़ी...

प्रवासियों पर सियासत तेज : नीतीश क्वॉरेंटाइन सेंटर का जायजा ले रहे, राबड़ी ने बताया घोटाला सेंटर

24-May-2020 11:52 AM

PATNA: बिहार में प्रवासी मजदूरों को लेकर राजनीति तेज हो गई है. सीएम नीतीश कुमार क्वॉरेंटाइन सेंटर का जायजा ले रहे हैं तो विपक्ष  मजदूरों की समस्या को लेकर रोज लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजप्रताप और तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं. राबड़ी देवी ने तो क्वॉरेंटाइन सेंटर को घोटाला सेंटर बता रही है. 

राबड़ी बोली-संक्रमण फैला तो सरकार होगी जिम्मेवार

राबड़ी देवी ने ट्वीट किया कि बिहार सरकार ने अपनी ज़िम्मेवारियों से त्यागपत्र दे दिया है. हज़ारों करोड़ आपदा प्रबंधन के नाम पर लूटे जा चुके है. क्वॉरेंटाइन सेंटर में कोई सुविधा नहीं है. अब सरकार प्रवासियों को सीधे घर भेज रही है. संक्रमण फैलाने की दोषी बिहार की भाजपाई सरकार होगी.

अधिकारियों ने खड़ा किया हाथ

प्रवासी मजदूरों का बिहार आने का सिलसिला जारी है. कई जगहों पर मजदूर आ रहे हैं, लेकिन जगह की कमी को लेकर कई जिलों के अधिकारी मजदूरों को अब होम क्वॉरेंटाइन के लिए बोल रहे हैं. लेकिन प्रवासी मजदूर गांव तो जा रहे हैं. लेकिन वह गांव के बाहर ही पेड़ के नीचे समय गुजार रहे हैं. रोहतास जिले के करगहर के पानापुर में दिल्ली, हरियाणा से पैदल साइकिल से गांव लौटे प्रवासी मजदूर क्वॉरेंटाइन सेंटरों में जगह नहीं मिली तो वह पेड़ के नीच रहे है. धूप और बारिश के बीच दिन रात रहने को मजबूर है. मजदूरों को डर है कि गांव में गए तो संक्रमण फैलने का डर है. किसी तरह से मजदूर रहने को विवश है. वही, मधुबनी प्रखंड के धनहा मध्य विद्यालय स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर से सातवें दिन ही प्रवासियों को प्रशासन उनके घर जाने से मुक्त करने लगा तो प्रवासी आक्रोशित हो गये. उनका कहना था कि उन्हें 21 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन  किया गया है अभी सात दिन ही बीते हैं. मधुबनी सीओ रंजीत कुमार सेंटर पर पहुंचे और सेंटर के प्रवासी मजदूरों के हाथ पर मुहर लगाने की प्रक्रिया शुरू करायी. उन्होनें प्रवासियों को जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग ग्रीन जोन से आए हैं उन्हें होम क्वॉरेंटाइन के लिए भेजा जाएगा. प्रवासियों ने अब तक डिग्निटी किट नहीं देने का मामला उठाया तो सीओ ने बताया कि किट के रुपये उनके खाते में भेजे जाएंगे. इसके बावजूद प्रवासी उग्र हो गये और हंगामा करने लगे.