ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

LNMU का एक और कारनामा, गवर्नर के बाद अब स्टूडेंट के एडमिट कार्ड पर लगा दी PM मोदी की तस्वीर

LNMU का एक और कारनामा, गवर्नर के बाद अब स्टूडेंट के एडमिट कार्ड पर लगा दी PM मोदी की तस्वीर

10-Sep-2022 04:51 PM

DARBHANGA : दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अपने कारनामों को लेकर आजकल सुर्खियों में है। राज्यपाल फागू चौहान की तस्वीर लगा एडमिट कार्ड जारी करने वाले इस विश्वविद्यालय का एक और कारनामा सामने आया है। यूनिवर्सिटी ने बीए पार्ट थ्री की परीक्षा के लिए जो एडमिट कार्ड जारी किया है उसपर किसी स्टूडेंट का नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर यह एडमिट कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इसके लिए छात्रों को दोषी मानते हुए, कार्रवाई की बात कही है।


दरअसल, विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीए पार्ट थ्री की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया था। जीडी कॉलेज के छात्र रवीश कुमार सानू के एडमिट कार्ड पर राज्यपाल फागू चौहान का फोटो लगा हुआ था। जब इस बात की खबर छात्रों को हुई तब विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि आज ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया। मधुबनी स्थित एसएमजे कॉलेज में भूगोल की छात्रा गुड़िया कुमारी के एडमिट कार्ड पर गुड़िया की फोटो के बदले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगा हुआ पाया गया। विश्वविद्यालय की इस लापरवाही को लेकर LNMU की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


उधर, विश्वविद्यालय ने पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ते हुए इसके लिए छात्रों को ही जिम्मेवार ठहरा दिया है। LNMU के कुलसचिव डॉ. मुस्ताक अहमद ने कहा है कि यह सारी गड़बड़ी छात्रों की वजह से हो रही है। छात्रों की गलती के कारण विश्वविद्यालय की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही LNMU ने स्नातक की परीक्षा के दौरान एक छात्र को 100 अंक वाले विषय में 151 नंबर दे दिया था। जिसको लेकर विश्वविद्यालय की खूब फजीहत हुई थी।