बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
11-Sep-2023 09:50 AM
By First Bihar
SAMSTIPUR : महाराष्ट्र के ठाणे शहर के बालकुम इलाके में रविवार शाम को निर्माणाधीन 40 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने से करीब छह श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतकों में चार समस्तीपुर के हैं। यह एक कंस्ट्रक्शन लिफ्ट थी,न कि नियमित लिफ्ट जो 40वीं मंजिल से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लिफ्ट पी-3 (पार्किंग क्षेत्र में तीन स्तर भूमिगत) पर उतर गई। यह इमारत घोड़बंदर रोड पर स्थित है।
दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे शहर के बालकुम इलाके में शाम साढ़े पांच बजे निर्माणाधीन 40 मंजिला इमारत की लिफ्ट अचानक से गिर गई। जिसके बाद कई लोगों की जान चली गई। इस मामले में ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में घटना का कारण कंस्ट्रक्शन लिफ्ट की सहायक केबलों में से एक का टूटना है। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल और फायर ब्रिगेड कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और बेसमेंट पार्किंग से श्रमिकों को बाहर निकाला।
तडवी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लिफ्ट के केबल में खराबी कैसे आई। मरने वाले मजदूरों की पहचान महेंद्र चौपाल (32), रूपेश कुमार दास (21), हारुन शेख (47), मिथलेश (35) और कारीदास (38) के रूप में की गई है। एक अन्य अज्ञात है।कारी दास, रूपेश दास और मंजेश दास समस्तीपुर के थे।ये सभी मजदूर चार सितंबर को गांव से गए थे।