बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
15-May-2024 04:10 PM
By First Bihar
DESK: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को पूर्वी चंपारण के शिकारगंज खेल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद शिवहर के सिरौना (चिरैया) में चुनाव प्रचार किया। जेपी नड्डा ने शिवहर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के पक्ष में वोट देने की अपील लोगों से की। इस मौके पर एनडीए के तमाम घटक के नेता और विधायक मौजूद रहे।
सभी नेताओं ने लवली आनंद के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और लोगों को लवली आनंद को वोट देने की अपील की। इंडी गठबन्धन पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इस गठबन्धन के लोग भगवान राम को काल्पनिक बता इससे जुड़े मुकदमे को लंबित करने का काम किया था। इंडी गठबन्धन वाले सनातन विरोधी हैं। इनके गठबन्धन के नेता जब सनातन धर्म के बारे में टिप्पणी करते है तो राहुल गांधी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी चुप्पी साध लेते है।
उन्होंने कहा कि हमारे नेता पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण भारत ने जापान को भी पीछे छोड़ दिया है आने वाले समय में 60 वर्ष तक के सभी बुजुर्गों को केंद्र सरकार आयुष्मान कार्ड देगी ताकि उनका बेहतर इलाज संभव हो सके। 4 जून को जब चुनाव परिणाम आएगा तो पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।
साथ ही कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दलितों के आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को देने की कोशिश की गई थीं। कांग्रेस और उनके गठबन्धन के लोग झूठा भ्रम फैला रहे हैं। इस सबका का जवाब जनता अपने वोट के माध्यम से उन लोगों को देगी।