ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / मटुकनाथ को फिर आई जूली की याद, लाने के लिए पटना से पहुंचे...

मटुकनाथ को फिर आई जूली की याद, लाने के लिए पटना से पहुंचे सात समंदर पार

16-Mar-2020 10:01 AM

PATNA:  लव गुरु के नाम से देश में फेमस मटुकनाथ को एक बार फिर जूली की याद आ रही है. मटुकनाथ जूली को लाने के लिए पटना से सात समंदर पार त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे हुए हैं. सेंटग स्टीन में रह रही जूली को लेकर वह जल्द ही पटना आने वाले हैं.

news image

जूली की तबीयत खराब

बताया जा रहा है कि जूली की तबीयत बहुत खराब है. वह सेंटग स्टीन में रह रही है. लेकिन मटुकनाथ ने दावा किया है कि जूली की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है. वह जल्द ही ठीक हो जाएगी. मटुकनाथ ने कहा कि जूली ने गृहस्थ से होकर ही संन्यास तक का रास्ता जाता है लेकिन इसके विपरीत जूली बिना गृहस्थ आश्रम जिए संन्यास की ओर चल पड़ीं. जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई. 

news image

आलोचना करने वालों को देना चाहते हैं जवाब

वेलेंटाइन डे के मौके पर लवगुरु को सभी ने याद किया. इस दौरान जूली के बारे में जानकारी मिली थी कि मटुकनाथ से अलग विदेश में रह रही है. उनकी तबीयत बहुत खराब है और मटुकनााथ ने जूली को छोड़ दिया है. लेकिन अब मटुकनाथ फिर से जूली को पटना लाकर आलोचना करने वालों को जवाब देना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने जूली को वापस लाने का फैसला किया है. आलोचना के दौरान मटुकनाथ ने कहा था कि उन्होंने जूली को नहीं छोड़ा है. ऐसा नहीं है कि मेरे पास पैसे नहीं है कि मैं जूली का इलाज नहीं करा सकता हूं. मटुकनाथ ने यह भी बताया था कि उनका करोड़ों का घर और कार जूली के नाम पर है. जूली अगर मुंह खोलकर कह दे तो वह अपनी सारी संपत्ति जूली के नाम कर देंगे.