मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-Jan-2023 08:10 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां 7 जनवरी से लापता 16 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शव की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के केदली पंचायत अंतर्गत छतबन्ना गांव निवासी विनोद यादव के 16 वर्षीय पुत्र नीतीश यादव के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि नीतीश यादव 7 जनवरी शनिवार से लापता था। उसे किसी ने फोन करके घर से बाहर बुलाया था जिसके बाद से ही उसका कोई अता पता नहीं चल रहा था। अगले दिन रविवार की देर शाम उसकी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नीतीश की लाश घर से कुछ दुर स्थित कोसी नदी के पास एक गड्ढे से बरामद हुआ। युवक के चेहरे सहित शरीर के अन्य जगहों पर कई गहरे जख्म के निशान देखे जा रहे हैं। परिजनों ने युवक की निर्मम तरीके से हत्या की आशंका जताई है।
युवक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि परिजनों ने नीतीश यादव के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी और अनहोनी की आशंका जतायी थी। लेकिन आज उसकी लाश मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच करने और दोषियों की पहचान कर सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।