बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान
20-Sep-2024 10:55 AM
By First Bihar
DELHI : लैंड फॉर जॉब यानी नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई की फाइनल चार्जशीट पर गृह मंत्रालय ने राजद के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को इस बारे में जानकारी दी है। इससे पहले बीते बुधवार को नौकरी के बदले जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ीं थी। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और कई अन्य आरोपियों को समन जारी किया है।
दरअसल, बीते बुधवार को नौकरी के बदले जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ीं थी। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और पहली बार इस मामले में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को कोर्ट ने समन जारी किया है। यह मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे।
वहीं बताया जा रहा है कि, 30 से ज्यादा आरोपी ऐसे हैं, जिनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी का इंतजार है। सीबीआई ने अन्य आरोपियों के खिलाफ मंजूरी हासिल करने के लिए 15 दिन का और समय मांगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई से अन्य आरोपियों के खिलाफ मंजूरी हासिल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। अब मामले की अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी।
मालूम हो कि लालू पर आरोप है कि उनके कार्यकाल में रेलवे ग्रुप डी के पदों पर कई लोगों को नियमों की अवहेलना करते हुए नौकरी दी गई थी। इसकी एवज में लालू परिवार और करीबियों के नाम पर जमीनें लिखवाई गई थीं। इस केस के आपराधिक पहलू की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलू की जांच प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के पास है। ईडी ने बीते 6 अगस्त को इस केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। इनमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है।