चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
18-Mar-2020 03:47 PM
PATNA : जनअधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष पप्पू यादव आज एनडीए और महागठबंधन दोनों पर ही जमकर हमला बोला। उन्होनें कहा कि लालू यादव का राजद आज दलितों और पिछड़ों की पार्टी नहीं रही बल्कि मनुवादियों की पार्टी बन कर रह गयी है। उन्होनें कहा कि हम बिहार को तीसरा विकल्प देंगे। पप्पू यादव ने कहा कि पिछड़े-दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बैठाएंगे।
पप्पू यादव ने आज पटना में कहा कि पप्पू यादव का सपना कभी सीएम बनने का नहीं रहा है। मैं केवल बिहार के लोगों की सेवा करना चाहता हूं। बिहार के गरीबों के सपनों को पूरा करना है। हम बिहार के लोगों को तीसरा विकल्प देना चाहते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि दलितों-पिछड़ो और अल्पसंख्यकों बिहार की सत्ता की कुर्सी पर काबिज करेंगे। लालू यादव की पार्टी आज बदल गयी है कभी-पिछड़ों और दलितों के हितों की बात करने वाली आरजेडी आज मनुवादियों की पार्टी बनकर रह गयी है। वहीं उन्होनों कहा कि एनडीए तो समाज को बांटने में लगी हुई है।
बता दें कि महागठबंधन के इस झगड़े पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की नजर है। तेजस्वी पर लगातार हमलावर रहने वाले पप्पू यादव मांझी, कुशवाहा और सहनी को अपने पाले में लाने की कोशिश में हैं। पप्पू यादव आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन मैं शामिल सहयोगी दलों के साथ किस तरह का समीकरण बना सकते हैं। इधर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी संकेत दिए है कि वे पप्पू यादव को साथ लेकर चलेंगे। साथ ही उन्होनें आरजेडी को कोर्डिनेशन कमिटी के मुद्दे पर 20 मार्च तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अब इस पर फैसला हो जाना चाहिए। ऐसे में महागठबंधन में घमासान तय माना जा रहा है।इस बीच पप्पू यादव ने कल जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।