ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

लालू यादव से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे मंगल पांडे, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

06-Jul-2022 11:06 AM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जल्द ठीक होने को लेकर दुआओं का दौर जारी है. लोग अपने चहेते नेता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. इसी बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे लालू से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से लालू की सेहत के बारे में जानकारी ली. साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. 


लालू यादव से मुलाकात के बाद मंगल पांडे ने कहा कि हमने डॉक्टरों से बातचीत की. डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल लालू यादव की तबीयत ठीक है. अस्पताल में उनके लिए सभी तरह की सुविधा उपलब्ध है. लेकिन यदि परिवार वाले चाहेंगे तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि मैंने खुद लालू यादव से मुलाकात की और नमस्कार किया.


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी ली. सीएम नीतीश ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.