ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / news / लालू यादव की सजा पर CM नीतीश का तंज, बोले.. जो लोग केस...

लालू यादव की सजा पर CM नीतीश का तंज, बोले.. जो लोग केस किये थे आज उन्हीं के साथ हैं

21-Feb-2022 03:01 PM

PATNA : चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी केस में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है. लालू यादव की सजा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है. आज पटना में जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश ने लालू यादव की सजा के बहाने राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी पर भी तंज कसा है. 


मीडिया ने जब सीएम से सवाल किया कि आपके सहयोगी रहे लालू को आज सजा मिली है तो इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि इस पर क्या बोलना है. ये कोई आज का मामला थोड़ी है. जब वह मुख्यमंत्री थे तभी उन पर चारा घोटाला करने का आरोप लगा था. तब उन्हें अपने पद से हटना पड़ा था. और अपनी श्रीमती को मुख्यमंत्री बनाया था. ये मामला कितने साल से चल रहा है. कितनी सजा भी हो गई है. इस पर क्या बोलना. इस दौरान उन्होंने राजद नेताओं पर तंज भी कसा. 


नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव को किसने सजा दिलवाई, कौन उन पर केस करवाया है जरा उनका नाम भी देख लीजिये. आज वही लोग उनकी पार्टी में उनके साथ हैं. वो लोग क्या बोलेंगे. आज उनके साथ जो भी हैं सब केस करने वाले हैं. नीतीश कुमार अपने अंदाज में बोलते हुए कहने लगे कि केसवा जब किये थे तब मेरे पास आये थे, तब हम मना कर दिए. हम न केस किये थे न हम कुछ कहेंगे. कोर्ट का फैसला है. हमको इस पर कोई कमेन्ट नहीं करना है.


बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी केस में लालू यादव को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है. और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.  डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के सबसे बड़े मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 41 दोषियों को आज सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई है. रांची स्थित सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज एसके शशि की अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी दोषियों को बारी-बारी से सजा सुनाई. कानूनी विशेषज्ञों की राय में लालू को तीन साल से अधिक की सजा मिलने के कारण तुरंत जमानत नहीं मिल सकेगी. इसके लिए उन्‍हें हाईकोर्ट का रूख करना होगा.