ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / लालू यादव के समर्थन में उतरी प्रियंका गांधी, कहा.. BJP के सामने नहीं...

लालू यादव के समर्थन में उतरी प्रियंका गांधी, कहा.. BJP के सामने नहीं झुके, इसलिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है

18-Feb-2022 01:56 PM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को चारा घोटाले के एक और मामले में दोषी ठहराया गया है. जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. प्रियंका ने लालू यादव के समर्थन में ट्वीट करते हुए बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि लालू यादव को राजनीति के चलते परेशान किया जा रहा है. जो उनके सामने झुकता नहीं है उसे हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है.


प्रियंका गांधी ने लालू यादव का समर्थन करते हुए भाजपा पर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है. लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है. मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा."


बिहार में विधानपरिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस और राजद में मनमुटाव भी चल रहा है. एक ओर राजद जहां 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर के कांग्रेस को साफ़ संदेश दे दिया कि वह उसे कोई सीट नहीं देगी तो वहीं कांग्रेस ने भी अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करते हुए 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अब आज प्रियंका गांधी ने लालू यादव के समर्थन में ट्वीट कर यह बता दिया है कि भले ही बिहार में राजद कांग्रेस के कैसे भी रिश्ते हों पर राष्ट्रीय स्तर पर वह हमेशा लालू यादव के साथ खड़ी रहेगी.



बता दें कि इससे पहले पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के द्वारा बिहार यूपी के लोगों पर दिए गये बयान से प्रियंका गांधी घिरती नज़र आई थीं. जब चन्नी ने यह बयान दिया था तो उस वक़्त वह साथ में थीं और तालियां बजाई थी. इसको लेकर बिहार कांग्रेस के नेता भी चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर खफा दिखे. हालांकि राजद की तरह से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी.