BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
15-Feb-2022 03:53 PM
PATNA : डोरंडा ट्रेजरी से 139.5 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है. इसके तुरंत बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया है. लालू प्रसाद यादव के अलावा 74 अन्य अभियुक्तों को भी अदालत ने दोषी पाया है, जबकि 24 अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. 38 लोगों को तीन साल की सजा मिली है. लालू यादव समेत अन्य 41 लोगों के सजा का ऐलान 21 फ़रवरी को होगा. स्वास्थ्य के आधार पर लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से राहत मिली है. जेल की प्रक्रिया पूरी करने के बाद लालू यादव रिम्स में रहेंगे. फिलहाल लालू प्रसाद को होटवार जेल भेजा गया है.
कोर्ट के फैसले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सीबीआई के स्पेशल कोर्ट का फैसला है. हाईकोर्ट कोर्ट का फैसला होता तो पालन करते हैं. अभी हम हाईकोर्ट जायेंगे और वहां भी न्याय नहीं मिला तो सुप्रीमकोर्ट का भी रास्ता खुला है. हमें निराश होने की जरूरत नहीं है. यह कोई अंतिम जजमेंट नहीं है. इससे पहले जो 6 बार सजा हुई है उसके लिए हम लोग हाईकोर्ट जा चुके हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि लालू जी जरूर बरी होंगे. ऐसा कई बार देखा गया है कि निचली अदालत का फैसला हाईकोर्ट में गलत हो जाता है या पलट जाता है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है. जबसे आजादी मिली है तबसे अब तक जैसे देश में एक ही घोटाला हुआ है. देश में इतने घोटाले हुए किसी को दिखता ही नहीं. जैसे अब तक सिर्फ एक ही नेता को सजा हुई है. एक ही चेहरा बार-बार दिखाया जाता है. घोटाला एक ही बार हुआ है. लेकिन केस को बांट दिया गया, और कई बार सजा दी गई. तेजस्वी यादव ने कहा कि गरीब का बेटा ही जेल जाता है.
लालू यादव गरीबों के नेता हैं. देश के लोग देख रहे हैं. अमीर और बड़े लोग के नेता पर कभी कार्रवाई नहीं हुई है. नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी और अभी गुजरात में इतना बड़ा बैंक घोटाला हुआ लेकिन किसी पर कोई चर्चा नहीं होती. नीतीश राज में बिहार में 80 हजार घोटाला हुआ पर कहीं केस नहीं हुआ. सीबीआई, ईडी सब बीजेपी के प्रकोष्ठ के रूप में काम करते हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता की अदालत में लालू यादव जी कभी गुनहगार नहीं हुए. निराश होने की जरूरत नहीं है हमें. ऊपरी अदालत से लालू जी को न्याय जरूर मिलेगा. चारा घोटाला में जो ट्रेजरी का मामला सामने आ रहा है. उसमें ट्रेजरी का मामला डीएम से जुड़ा होता है. लालू जी ने तो जांच का आदेश दिया था. लालू जी ने केस सीबीआई को सौंपा था. और वही गुनहगार हो गये.