ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / news / ‘लालू तिरुपति जाएं या मजार पर चादर चढ़ा लें.. कोई फर्क नहीं पड़ने...

‘लालू तिरुपति जाएं या मजार पर चादर चढ़ा लें.. कोई फर्क नहीं पड़ने वाला’ सुशील मोदी का तीखा हमला

08-Dec-2023 07:25 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद ने जब भाजपा का रथ रोका था तब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बन गई और जब उन्होंने आतंकी नुसरत जहां को बिहार की बेटी बताते हुए नरेंद्र मोदी का विरोध किया था, तब देश को 30 साल बाद सबसे मजबूत भाजपा सरकार मिली।


सुशील मोदी ने कहा कि देवगौड़ा काल के "किंग मेकर" लालू प्रसाद 2014 में ऐसे जोकर हो गए, जो न अपनी बेटी को लोकसभा का चुनाव जिता पाए और न 2019 के संसदीय चुनाव में पार्टी का खाता खुलवा पाए। आज वे भाजपा को बिहार में एक भी सीट जीतने न देने की बात कर किसको धोखा दे रहे हैं? 


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में गले तक डूबा लालू परिवार अब भगवान तिरुपति के मंदिर हो आए या किसी मजार पर चादर चढ़ा ले, उनके अनर्गल बयानों का कोई असर होने वाला नहीं। लोग मोदी की गारंटी पर भरोसा कर राज्य की सभी 40 सीटों पर कमल खिलायेंगे। लालू की भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी को भाजपा ने 2010 के विधानसभा चुनाव पर मात्र 22 सीटों पर समेट दिया था। उनके पास विपक्ष का नेता-पद पाने की हैसियत नहीं थी।


सुशील मोदी ने कहा कि जब बिहार को रोशनी की जगह आगजनी, राख और अंधेरा बांटने वाली लालटेन बुझने वाली थी, तब नीतीश कुमार ने पलटी मार कर लालटेन की टंकी फुल कर दी। अब वे राज्य के विकास को फूंक कर सत्ता की आग सेंक रहे हैं। लालू प्रसाद खुद चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं, नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव सहित परिवार के आधा दर्जन लोग जमानत पर हैं, लोकसभा में पार्टी का कोई नामलेवा नहीं लेकिन चुनौती उसे दे रहे हैं, जो लगातार दो बार अजेय बहुमत से निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं और जिन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं। बिहार की जनता सब देख रही है।