ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / लालू-राबड़ी राज की याद दिला रहे पश्चिम बंगाल के हालात: सुशील मोदी बोले-...

लालू-राबड़ी राज की याद दिला रहे पश्चिम बंगाल के हालात: सुशील मोदी बोले- हिम्मत है तो ममता बनर्जी से बात कर हिंसा बंद कराएं नीतीश

09-Jul-2023 07:52 PM

By First Bihar

PATNA: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर सियासत गर्म है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हुई हिंसा की घटनाओं की तुलना लालू-राबड़ी के शासनकाल से की है। उन्होंने कहा है कि बंगाल के हालात लालू-राबड़ी शासित बिहार की चुनावी हिंसा की याद ताजा कर रहे हैं। उन्होंने सीएम नीतीश को चुनौती दी है कि हिम्मत है तो ममता बनर्जी से बात कर हिंसा को बंद कराएं।


सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में खुलकर हुई बमबाजी, आगजनी और बूथ लूट की घटनाओं से लोकतंत्र लहूलुहान हो गया हैं। 50 से ज्यादा लोगों की जान गई बावजूद इसके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के हालात लालू-राबड़ी शासनकाल के दौरान बिहार की चुनावी हिंसा की याद ताजा कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि लालू राज में जब अंतिम बार पंचायत चुनाव हुए थे, तब 150 से अधिक लोग मारे गए थे। लालू राज में चुनावी हिंसा और बूथ लूट के बिना कोई चुनाव ही नहीं होता था। ऐसा भी चुनाव हुआ, जब बिहार सरकार के 12 मंत्री बूथ लूट के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। तत्कालीन चुनाव आयुक्त टीएन शेषन और बाद में आयोग के पर्यवेक्षक केजे राव की सख्ती से बिहार में चुनावी हिंसा पर लगाम लगी थी।  


सुशील मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी और लालू प्रसाद के लिए बूथ लूट ही लोकतंत्र है। ईवाएम से लोकतंत्र मजबूत हुआ और बूथलूट बंद हुई, इसलिए ये लोग इस पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में केवल भाजपा के नहीं, विपक्षी खेमे के दो प्रमुख दलों (कांग्रेस, माकपा) के कार्यकर्ता भी मारे जा रहे हैं। नीतीश कुमार में हिम्मत है तो ममता बनर्जी से बात कर हिंसा बंद कराएं। उन्हें ममता राज में लोकतंत्र की हत्या नहीं दिख रही।