चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
17-Apr-2021 01:42 PM
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है. लेकिन लालू यादव बेल मिलने के बावजूद भी अभी जेल से बाहर नहीं आ सकते हैं. वकीलों की मानें तो लालू को अभी दो से तीन दिन का समय लगेगा. झारखंड उच्च न्यायालय ने कहा है कि लालू यादव को 10 लाख रुपये का जुर्माना भी भरना होगा.
आपको बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय ने आधी सजा पूरी करने के आधार पर लालू प्रसाद यादव को सशर्त जमानत दी है. झारखंड हाईकोर्ट के वकील आनंद वीज की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव को एक लाख के निजी मुचलके का बांड भरना होगा. साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा. लालू अपना पासपोर्ट भी जमा करेंगे.
गौरतलब हो कि बीते 9 अप्रैल को भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय की मांग की गई थी. लेकिन आज उन्हें जमानत मिल गई है. आपको बता दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद ने जमानत के लिए आधी सजा पूरी करने का दावा करते हुए याचिका दायर की थी.
उधर दूसरी ओर लालू को जमानत मिल जाने के बाद राजद के खेमे में ख़ुशी की लहर है. लालू के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यदाव ने ट्वीट कर लिखा है कि "गरीबों, वंचितों, पिछड़ों का रहनुमा आ रहा है. बता दो अन्याय करने वालों को की हमारा नेता आ रहा है." लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने "मेरा रमज़ान और नवरात्र सफ़ल हुआ। आज मुझे ऊपर वाले के तरफ से ईदी मिल गई."