बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
17-May-2024 03:38 PM
By First Bihar
MOTIHARI : लोकसभा चुनाव के चार चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब तमाम सियासी दलों ने पांचवें चरण की वोटिंग को लेकर अपना पूरा दमखम लगा दिया है। वोटर्स को गोलबंद करने के लिए नेता तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू फैमिली पर लगातार हमले बोल रहे हैं। मोतिहारी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है।
पूर्वी चंपारण से एनडीए उम्मीदवार राधामोहन सिंह के पक्ष में केसरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद की फैमिली को निशाने पर लेते हुए खुले मंच से कह दिया कि भला कोई नौ-नौ गो बच्चा पैदा करता है क्या? उनको बेटा नहीं हो रहा था, सिर्फ बेटियां हो रही थी, इसीलिए नौ-नौ गो बच्चा पैदा कर दिये।
भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनलोगों पर कितना मामला दर्ज है, सब कोई जानता है। लेकिन इतने दिनों तक सत्ता में रहने के बावजूद हमलोगों पर कोई आरोप नहीं लगा। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेसिया सब क्या बोलेगा, जातीय जनगणना तो हम लोग कराये हैं। सीएम ने इस दौरान मीडिया पर भी चुटकी ली और कहा कि विपक्ष वाले का तो न्यूज चलते ही रहता है, थोड़ा हम लोगों पर भी ध्यान दीजियेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, संजय झा, जनक राम और विजय चौधरी समेत गठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी लालू परिवार पर हमला बोला और कहा कि देश के साथ-साथ बिहार में सुशासन की सरकार है। यही वजह है कि लालू प्रसाद की बेटी विदेश से टूरिस्ट बनकर बिहार में आई है और चुनाव लड़ रही है।