पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
31-Oct-2023 01:44 PM
By First Bihar
ARA : बिहार में लालू-राबड़ी परिवार को शादी समारोह में गाली (पारंपरिक गीत) सुनाकर वायरल हुई भोजपुरी सिंगर बहनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन लोगों के ऊपर पुलिस से उलझने और मारपीट के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद लोकगीत गायक बहन हेमा पांडेय, करीना पांडेय और सविता पांडेय की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।
दरअसल, इन बहनों पर भोजपुर जिले के धोबहां ओपी क्षेत्र के अगरसंडा गांव में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी एवं विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर अचानक हमला करने का आरोप है। इसके बाद इस मामले में महिला दारोगा पूजा कुमारी ने संबंधित थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें भोजपुरी की लोक गायिका हेमा पांडेय, करीना पांडेय, सविता पांडेय, मनीषा पांडेय, आकाश पांडेय एवं कंचन पांडेय समेत 14 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। इसके बाद इन लोगों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।
वहीं, दारोगा के तरफ दर्ज नामजद प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने भोजपुरी सिंगर बहनों के परिवार के दो आरोपितों सुशील पांडेय एवं गोविंद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। इनके ऊपर षड्यंत्र के तहत पुलिस पर हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी भोजपुरी लोक गायक के भाई बताए जा रहे हैं।
मालूम हो कि, 17 अक्टूबर को धोबहां ओपी के अगरसंडा गांव मेें भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई थीं। इसे लेकर एक पक्ष से आकाश पांडेय ने गांव के गोपाल पांडेय, जितेन्द्र पांडेय, अनिल पांडेय एवं अंकित समेत 10 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। वहीं, दूसरे पक्ष से रवि नारायण पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसमें सुशील पांडेय, आकाश पांडेय एवं जगदीश पांडेय समेत 14 को आरोपित किया गया था।
इस दौरान रविवार को पुन: झगड़े की सूचना पर पुलिस गिरफ्तारी के लिए महिला दारोगा पूजा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी करने गई हुई थी। जहां महिला दाराेगा पूजा कुमारी और एएसआई संजय कुमार के साथ आरोपित उलझ गए और धक्का-मुक्की के साथ-साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान महिला दारोगा के पास से माेबाइल छीन लिया गया। इसके बाद अब इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आपको बताते चलें कि, बिहार की भोजपुरी गायिका हेमा पांडेय और उनकी दोनों बहनें करीना पांडेय व सविता पांडेय भोजपुरी के लोकगीतों और परंपरागत मांगलिक गीतों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। पिछले दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और लालू यादव के दामाद शैलेश को 'गारी' गीत सुनाते हुए इनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था।