ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / लालू यादव की सजा पर नीतीश कुमार का नो कमेंट, लेकिन प्रियंका गांधी...

लालू यादव की सजा पर नीतीश कुमार का नो कमेंट, लेकिन प्रियंका गांधी को दे दी नसीहत

19-Feb-2022 09:49 AM

DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सजा पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. नीतीश कुमार दिल्ली में हैं वहां उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया को जवाब दिया है. इस दौरान उनसे जब लालू यादव के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब कोर्ट में मामला है तो उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए. 


नीतीश कुमार ने कहा कि चारा घोटाला मामला न्यायालय में है और प्रियंका गांधी उस पर टिप्पणी कर रही हैं. लालू जी के पक्ष में बोल रही हैं. इससे हम लोगों को बहुत आश्चर्य हो रहा है. नीतीश ने कहा कि जब कोर्ट में मामला है तो उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए. लालू यादव को चारा घोटाला के 4 मामलों में सजा हुई थी. पांचवें मामले में भी सजा हुई है. कोर्ट देखेगा की क्या करना है. हम कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहते.


गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव को एक बार फिर चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में दोषी ठहराया गया है. हालांकि लालू की सजा का ऐलान 21 फरवरी को होना है. इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इसको लेकर लालू यादव के समर्थन में ट्वीट किया है. 


प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, 'भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है. लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है. मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा.'




वहीं जब सीएम नीतीश से यूपी चुनाव के बारे में पूछा गया कि क्या वो यूपी में चुनाव प्रचार करने जाएंगे? तो उन्होंने कहा कि UP में हमारे पार्टी के नेता प्रचार कर रहे हैं. दूसरे राज्यों से भी हमारे पार्टी के नेता वहां जा रहे हैं. वह खुद प्रचार करेंगे या नहीं इसपर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.


उधर, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को फिर दोहराया. उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार को गरीब, पिछड़ा हुआ दिखाया गया. बिहार का तेजी से विकास हो इसके लिए जरूरी है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जल्द से जल्द मिले. इस मुद्दे पर हम पहले ही प्रधानमंत्री से बात कर चुके हैं. साथ ही जातीय जनगणना पर भी कहा कि जल्द ही आल पार्टी मीटिंग करेंगे. 


बता दें कि सीएम नीतीश इस वक्त दिल्ली दौरे पर हैं. केंद्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव की बेटी की शादी शुक्रवार 18 फरवरी को है. इसके ठीक 1 दिन बाद यानी 19 फरवरी को पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा के सांसद सुशील कुमार मोदी के बेटे की शादी है. जो जानकारी मिल रही है उसके उनुसार दोनों ही शादी में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे.