ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / लालू की सजा बढ़ाने को लेकर रांची हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जानिए आज...

लालू की सजा बढ़ाने को लेकर रांची हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जानिए आज क्या हुआ?

21-Nov-2022 03:59 PM

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को लेकर आज यानि सोमवार को देवघर कोषागार में सुनवाई हुई है। इसमें सबीआई के तरफ से लालू यादव समेत 6 सजायाफ्ता की सजा बढ़ाने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। अब इस मामले में न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में इसको लेकर सुनवाई हुई। 


दरअसल, राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं, लेकिन बिमारी का हवाला देखर फिलहाल वो बहार हैं। इसी मामले में आज झारखण्ड हाईकोर्ट में सुनवाई की गई। हलांकि, इस दौरान सीबीआई के तरफ से कोई भी वकील कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। वहीं, राजद नेता के तरफ से वकील प्रभात कुमार ने उनकी पैरवी की। जिसके बाद इस मामले में अब कोर्ट ने 3 सप्ताह बाद सुनवाई करने का निर्णय लिया है। 


बता दे कि, जिस मामले में आज झारखण्ड कोर्ट के तरफ से सुनवाई की गई. उस मामले में लालू समेत शामिल 6 लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें आरके राणा,फूलचंद सिंह, महेश प्रसाद का निधन हो चूका है। अब इसमें सिर्फ लालू यादव, सुबीर कुमार सुबीर कुमार भट्टाचार्य और ब्रेक जुलियस ही बचे है। 


गौरतलब है कि, सीबीआई ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में इन छह सजायाफ्ता को तीन से छह साल की सजा सुनाई गई है। सीबीआई ने इन्हें अधिकतम सजा देने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है।