ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / लालू की बिटिया रोजा और नवरात्र दोनों करेंगी, पापा की सलामती के लिए...

लालू की बिटिया रोजा और नवरात्र दोनों करेंगी, पापा की सलामती के लिए किया फैसला

12-Apr-2021 03:04 PM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद रांची के रिम्स से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया. इन दिनों लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है. लालू के ताजा हेल्थ अपडेट के मुताबिक उनकी सेहत में बहुत धीमी गति से सुधार हो रहा है. इसी बीच लालू और राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता की सेहत के लिए रोजा और नवरात्र दोनों करने का फैसला किया है. 


रोहिणी आचार्य ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की है. रोहिणी ने अपने ट्वीट में लिखा है- कल से रमज़ान का पाक महीना शुरू हो रहा है! इस साल हमने भी फैसला किया है कि पूरे महीने अपने पापा के सेहतयाबी और सलामती के लिए रोज़े रखूंगी! पापा की हालत में सुधार हो और जल्दी न्याय मिल सके इसकी भी दुआ करूँगी! साथ ही मुल्क में अमन चैन हो इसलिए ईश्वर / अल्लाह से कामना करूँगी . 


इसके अलावा रोहिणी ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है- साथ मे चैती नवरात्र भी है, मेरे अंदर इनती हिम्मत है कि मैं दोनों पावन पर्व पूरी निष्ठा के साथ पूरा कर सकती हूं! मुझे किसी ज़हरीले परवरिश की नफ़रती सोच से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता । आप सभी को चैती नवरात्र की भी हार्दिक शुभकामनाएं. 




आपको बता दें कि रोहिणी आचार्य अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं. माता-पिता और भाइयों के समर्थन में अक्सर उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं. इसके पहले भी उन्होंने पिता लालू यादव की जेल से रिहाई के लिए ‘आज़ादी पत्र’ नाम से मुहीम की शुरुआत की थी जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति से पिता को जेल से रिहा करने की गुहार लगाई थी.