ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

लालू के लिए JDU ने मांगी दुआ, ललन सिंह और नीरज कुमार ने की कामना

06-Jul-2022 08:51 AM

DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत खराब होने के बाद से कई नेता उनके स्वास्थ को लेकर चिंता जता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फ़ोन कर उनका हाल जाना। अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जेडीयू MLA नीरज कुमार ने लालू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 



ललन सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के अस्वस्थ होने की खबर मिली हैं। ईश्वर से उनके अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं, नीरज कुमार ने लिखा है, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय लालू प्रसाद जी के स्वस्थ होने की कामना। गौर करने वाली बात है कि जो नेता हमेशा लालू पर हमलावर रहते थे, उन्हें भी लालू के स्वास्थ की चिंता सताने लगी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार की राजनीति में लालू का कद कितना उंचा है। अगर पॉलिटिक्स से हट के बात की जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लालू के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।



गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल लालू यादव को आईसीयू में रखा गया है। उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी बुधवार को लालू को दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी है। दरअसल, ये पहली बार नहीं है, जब लालू की तबीयत खराब हुई हो। पहले भी कई बार लालू की स्थिति गंभीर हो चुकी है। कई सालों से उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। एक बार फिर उनकी सेहत बिगड़ गई है।