ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / लालू के हनुमान ने कहा.. सुलझे हुए व्यक्ति हैं नेता प्रतिपक्ष, भाग्यशाली होगी...

लालू के हनुमान ने कहा.. सुलझे हुए व्यक्ति हैं नेता प्रतिपक्ष, भाग्यशाली होगी तेजस्वी की दुल्हन

09-Dec-2021 09:31 AM

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव आज अपने जीवन से जुड़ी सबसे बड़ी पहेली को सुलझाने वाले हैं. लेकिन लालू परिवार ने अब तक तेजस्वी यादव की सगाई और शादी के मसले पर चुप्पी साध रखी है. लेकिन तेजस्वी के कारण ही लालू यादव का सारा कुनबा दिल्ली में एकजुट हो चुका है. 


इधर. पटना में राबड़ी आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है. लालू यादव के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव ने फर्स्ट बिहार से तेजस्वी यादव की शादी को लेकर बयान दिया है. भोला यादव ने कहा कि उन्हें भी अभी कोई जानकरी नहीं मिली है. मीडिया के माध्यम से ही जो जानकारी मिली है उतना ही पता है. भोला यादव ने बताया कि लालू परिवार की तरफ से अभी कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है.


भोला यादव ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी हो रही है तो यह बहुत ख़ुशी की बात है. इसके लिए तेजस्वी समेत लालू यादव और राबड़ी देवी को बधाई देता हूँ. शादी के कार्यक्रम को इतना सीक्रेट बनाये रखने पर भोला यादव ने कहा कि लालू जी का कुनबा काफी बड़ा है. ऐसे में उनके यहां जो शादी होती है वह रैली जैसी हो जाती है. इसलिए इस बार यह सिर्फ पारिवारिक आयोजन है.




क्रिश्चियन बहु लाने पर भोला यादव ने कहा कि अगर ऐसा है तो यह बहुत अच्छा है. प्रेम में दिल का लगाव होता है. लड़की भाग्यशाली होगी जो इतने सुलझे हुए व्यक्ति से शादी हो रही है. अगर लालू क्रिश्चियन बहु लाते हैं तो यह बहुत ऊंची सोच होगी. इससे समरसता का संदेश जाएगा.