ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / लालू की जमानत याचिका मंजूर, 4 मार्च को होगी सुनवाई

लालू की जमानत याचिका मंजूर, 4 मार्च को होगी सुनवाई

02-Mar-2022 07:02 PM

DESK: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में 4 मार्च को सुनवाई होगी। बता दें कि CBI की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद को 5 साल की सजा देने के साथ ही 60 लाख का जुर्माना भी लगाया था। होली से पहले लालू की जमानत की उम्मीद अब पार्टी के कार्यकर्ता लगाए बैठे हैं। ऐसे में शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में होने जा रही इस सुनवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हुई है।


चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव सजा काट रहे। जमानत याचिका मंजूर हो गयी है और अब 4 मार्च यानी शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में इस पर सुनवाई होगी। लालू के वकील देवार्षी मंडल ने जमानत याचिका को कोर्ट से विशेष श्रेणी में शामिल कर जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया था। इस याचिका में लालू की उम्र और बीमारियों का हवाला भी दिया गया था। झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 4 मार्च को सुनवाई की तिथि निर्धारित की। 


गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा सुनाई थी साथ ही 60 लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया था। RJD सुप्रीमो ने इस फैसले को चुनौती देने के साथ जमानत की मांग की। इस याचिका में उम्र और बीमारियों का हवाला दिया गया। झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 4 मार्च को सुनवाई की तिथि निर्धारित की। 


अब लालू के समर्थक से लेकर उनके परिवार वालों की नजरें शुक्रवार की सुनवाई पर टिकी है। सभी होली से पहले लालू की जमानत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में झारखंड हाईकोर्ट में होने जा रही इस सुनवाई पर यूं कहे की सबकी नजरें हैं। जमानत याचिका में लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता की ओर से उनकी 75 साल उम्र और 17 बीमारियों का हवाला दिया गया। साथ ही घोटाले के मामले में आधी से अधिक सजा जेल में काट लेने को आधार बनाया। लालू यादव फिलहाल जेल में हैं। स्वास्थ्य संबंधी इलाज के लिए उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा गया है।