ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

लालू के ठिकानों पर छापेमारी खत्म, गोपालगंज में 2 लोगों को अपने साथ ले गयी CBI

लालू के ठिकानों पर छापेमारी खत्म, गोपालगंज में 2 लोगों को अपने साथ ले गयी CBI

20-May-2022 01:15 PM

By MIRAJ AHMAD

GOPALGANJ: गोपालगंज में 5 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान CBI की टीम दो लोगों को अपने साथ ले गयी है। लालू के ठिकानों पर हो रही छापेमारी अब खत्म हो गयी है। गोपालगंज के उचकां गांव थाना क्षेत्र के इटवा गांव में सीबीआई ने छापेमारी की। 


सीबीआई ने इस दौरान कई दस्तावेज बरामद किए हैं। रेलवे में नौकरी से जुड़े दस्तावेज, पासबुक, बैंक अकाउंट बरामद किया गया है। लालू के रिश्तेदार और करीबियों के घर पर छापेमारी की गयी। जिनके यहां छापेमारी हुई है वे पहले ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करते थे।


इटवा गांव में हृदयानंद यादव, देवानंद यादव और अशोक यादव के घर पर छापेमारी हुई। मकान के दो लोगों को सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गयी है। सीबीआई की टीम ने रेलवे में नौकरी से संबंधित कागजातों की जांच की है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। 


गोपालगंज में सीबीआई ने तीन जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग लोगों से पूछताछ की। उचकागांव के इटवा, फुलवरिया के सेलार कला में कई लोगों से पूछताछ की गयी। 


बता दें कि लालू यादव का ससुराल सेलार कला गांव में है। उचका थाना क्षेत्र के इटवा गांव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदार का घर है। हृदयानंद यादव, देवेंद्र यादव, अशोक यादव और भीखम यादव के घर पर एक सीबीआई की टीम पहुंची जहां कई  घंटों तक छापेमारी चली। 


बताया जा रहा है कि जब लालू रेल मंत्री थे तब ये दोनों ट्रांसपोर्टर थे। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक रेलवे में नौकरी इन्हीं दोनों लोगों के माध्यम से गोपालगंज के और अन्य जगहों के लोगों को दिलाई गई थी। 


वहीं सीबीआई की दूसरी टीम लालू प्रसाद यादव के ससुराल यानि राबड़ी देवी के मायके पहुंची थी। यहां भी टीम कुछ लोगों से पूछताछ की गयी। हालांकि सीबीआई की रेड के बाद कोई भी ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। वही इस दौरान सीबीआई ने मीडिया कवरेज पर रोक लगा रखा था।