पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
04-Feb-2022 04:57 PM
DELHI: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी में सत्ता परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. लालू यादव ने आज दिल्ली में कहा-जो लोग ये खबर फैला रहे हैं कि तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है वे मूर्ख हैं. ऐसी कोई बात नहीं है.
गौरतलब है कि 10 फरवरी को पटना में राजद की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है. इस बीच सियासी गलियारे में ये चर्चा फैली कि इस बैठक में राजद का नया अध्यक्ष चुना जायेगा. लालू यादव पद छोड़ेंगे औऱ तेजस्वी यादव को राजद का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जायेगा. लालू प्रसाद यादव ने आज इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी का सारा काम वे देख रहे हैं.
इससे पहले राबड़ी देवी ने भी राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलने की चर्चा को खारिज कर दिया था. राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि तेजस्वी को राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की खबर पूरी तरह से गलत है. गौरतलब है कि राजद का एक गुट चाहता है कि पार्टी की कमान तेजस्वी यादव को सौंप दिया जाये. लालू यादव तबीयत खराब होने के कारण लगातार दिल्ली में रह रहे हैं औऱ वे पार्टी का काम सही से नहीं देख पा रहे हैं. वैसे भी तेजस्वी ही राजद का सार काम देख रहे हैं. लिहाजा तेजस्वी को विधिवत कमान सौंप दी जाये.
लेकिन लालू फैमिली में अभी तेजस्वी को औपचारिक तौर पर पार्टी की कमान सौंपने पर सहमति नहीं बन पायी है. सूत्रों की मानें तो तेजप्रताप यादव से लेकर मीसा भारती तक फिलहाल इस बात पर सहमत नहीं हैं. इससे पहले भी तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा चली थी तो तेजप्रताप यादव ने खुला विरोध किया था.
विशेष राज्य के दर्जे पर नीतीश-भाजपा पर हमला
लालू यादव ने कहा कि नीतीश औऱ भाजपा मिलकर बिहार के लोगों को गुमराह कर रहे हैं. नीतीश ने बीजेपी के साथ जाने से पहले ये कहा था कि जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगा वे उसके साथ चले जायेंगे. वहीं, बीजेपी ने बिहार को विशेष दर्जा देने का कमिटमेंट किया था. लेकिन ये दोनों मिलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. बीजेपी औऱ नीतीश दोनों थेथरलॉजी में एक्सपर्ट हैं. कांग्रेस को लेकर पूछे गये सवाल पर लालू ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन है. मीडिया ने पूछा कि क्या बिहार में कांग्रेस के साथ समझौता नहीं होगा. लालू बोले-आप लोग झगड़ा लगाने का काम मत कीजिये.
