ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / ‘सत्ता के लिए पलटी मारने वाले लोकलाज की बात न करें.., ललन सिंह...

‘सत्ता के लिए पलटी मारने वाले लोकलाज की बात न करें.., ललन सिंह पर सुशील मोदी का तीखा हमला

04-Aug-2023 08:24 PM

By First Bihar

PATNA: गुरुवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में लोकलाज वाले ललन सिंह के बयान को लेकर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जिन लोगों ने नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार के खिलाफ पुख्ता सबूत जांच एजेंसियों को दिये और बाद में लालू प्रसाद से ही डील कर सत्ता बचा ली, उनके मुंह से लोकलाज की बात अच्छी नहीं लगती। 


सुशील मोदी ने कहा कि यदि हिम्मत हो, तो ललन सिंह माफी मांगते हुए एलान करें कि लालू परिवार दूध का धुला है और उस पर भ्रष्टाचार के सबूत उपलब्ध करा कर उन्होंने गलती की। उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश कुमार को लोकलाज का ख्याल होता तो उन्होंने चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद से हाथ नहीं मिलाया होता। 


उन्होंने कहा कि जमीन के बदले नौकरी और आईआरसीटीसी मामले में आरोपी तेजस्वी यादव से हाथ मिलकर राज करना क्या लोकलाज है? नीतीश कुमार ने कई मामलों में तेजस्वी यादव को 2025 के लिए अपना उत्तराधिकारी क्यों घोषित कर दिया, क्या यह लोकराज का सम्मान है?