ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / ललन सिंह के इस्तीफे के बाद JDU में जश्न, पटना में कार्यकर्ताओं ने...

ललन सिंह के इस्तीफे के बाद JDU में जश्न, पटना में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया

29-Dec-2023 01:41 PM

By First Bihar

PATNA: ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पटना स्थित जेडीयू दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया है। ललन सिंह के अध्यक्ष पद को छोड़ने से कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं।


दरअसल, जेडीयू को एनडीए से अलग करने में ललन सिंह का बड़ी भूमिका रही। जेडीयू के आरजेडी से गठबंधन के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि ललन सिंह ने लालू प्रसाद से कोई डील किया है। कहा जा रहा था कि तेजस्वी को सीएम बनाने की शर्त पर जेडीयू और आरजेडी एकसाथ आए हैं। बिहार की सियासत में इस बात की चर्चा भी थी कि तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए ललन सिंह जेडीयू को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।


उधर, बीजेपी से जेडीयू के अलग होने के बाद जेडीयू में एक गुट ऐसा था जो नीतीश कुमार के इस फैसले से नाराज था और इसके लिए ललन सिंह को सबसे बड़ा जिम्मेवार मानता था लेकिन नीतीश से ललन सिंह की बढ़ती नजदीकियों के कारण विरोधी खेमें के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुप्पी साध रखी थी हालांकि समय समय पर जेडीयू के कई ऐसे नेता भी सामने आए जिन्होंने खुलकर ललन सिंह का विरोध किया। 


जेडीयू में रहते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने ललन सिंह पर जेडीयू को तोड़ने का आरोप लगाया था और ललन सिंह की लालू से हुई डील का खुलासा किया था। जिसके बाद उन्हें आखिरकार जेडीयू को अलविदा कहना पड़ा था। इसके बाद नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी और ललन सिंह आमने-सामने आ गए थे। पार्टी की बैठक में नीतीश के सामने ही दोनों एक दूसरे से भिड़ गए थे हालांकि बाद में किसी तरह से मामले को संभाला गया।


अब जब ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, तो पार्टी में मौजूद ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जैसे ही यह खबर आई कि ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं तो उन्होंने दिल्ली से लेकर पटना तक आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे पार्टी के इस फैसले से काफी खुश हैं। शायद यह पहला मौका है जब किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस्तीफा देने पर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।