ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

ललन सिंह का सियासी वजूद नहीं, प्रशांत किशोर बोले- कल तक मोदी को महामानव बताने वाले बांट रहे सर्टिफिकेट

12-Dec-2022 05:17 PM

MOTIHARI: बिहार में सियासी जमीन तलाश करने निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। ललन सिंह यह कहने पर कि प्रशांत किशोर बीजेपी की बी टीम हैं और बीजेपी के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं, इसपर पीके ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कल तक जो ललन सिंह संसद में खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महामानव बता रहे थे आज वही ललन सिंह सर्टिफिकेट बांटने का काम कर रहे हैं कि कौन बीजेपी की बी टीम है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि ललन सिंह की कोई राजनीतिक हैसियत नहीं हैं और उनका कोई वोट बैंक नहीं है। उन्होंने कहा कि जदयू के नेता नीतीश कुमार हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष को कौन पूछता है।


दरअसल, पश्चिम चंपारण के बाद प्रशांत किशोर इन दिनों पूर्वी चंपारण में जन सुराज यात्रा कर रहे हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। ललन सिंह के इस बयान पर पीके ने पलटवार करते हुए कहा है कि आज ललन सिंह उनके ऊपर बीजेपी के लिए जमीन तैयार करने का आरोप लगा रहे हैं जबकि खुद तीन महीने पहले एनडीए के साथ सरकार चला रहे थे और संसद में खड़े होकर नरेंद्र मोदी को देश का महामानव बता रहे थे। वही ललन सिंह सर्टिफिकेट बांट रहे हैं कि बीजेपी की बी टीम कौन है।


उन्होंने कहा कि ललन सिंह की बिहार की राजनीति में न तो कोई भूमिका हैं और ना ही उनका वोट बैंक ही है। समाज में कितने लोग हैं कि उन्हें जानते हैं, ललन सिंह जेडीयू के अध्यक्ष हैं तो हैं। जदयू के नेता नीतीश कुमार हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष को कौन पूछता है। नीतीश कुमार 17 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। जिसमें 14 साल बीजेपी के सहयोग से सीएम बने रहे और ललन सिंह लोगों को सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि चंपारण बीजेपी की सीट है, यहां कुछ भी करेंगे तो उसका नुकसान बीजेपी को ही होगा।