ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ में गिरफ्तार नूरुद्दीन उर्फ जंगी को लाया गया पटना, सिविल कोर्ट में हुई पेशी

17-Jul-2022 08:03 PM

PATNA:  पटना में आतंकी मॉड्यूल का खुलासा होने के बाद यूपी एटीएस ने लखनऊ से नूरुद्दीन उर्फ जंगी को शनिवार को गिरफ्तार किया था। आज उसे पटना लाया गया जहां सिविल कोर्ट में पेशी हुई। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 


पटना पुलिस के इनपुट पर यूपी एटीएस ने लखनऊ के आलमबाग के मवैया मेट्रो स्टेशन के पास से नूरुद्दीन उर्फ जंगी को  दबोचा। जिसके बाद उसे पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पटना पुलिस PFI कनेक्शन मामले में नूरुद्दीन की तलाश कर रही थी लेकिन वह पटना से भागकर लखनऊ में जा छिपा था। 


बता दें कि 2020 में दरभंगा विधानसभा से नुरुद्दीन SDPI के बैनर तले चुनाव भी लड़ चुका है। जिसमें सिर्फ 600 वोट ही मिले थे। यूपी एसटीएफ ने बताया कि नुरुद्दीन PFI व SDPI के सदस्यों के केस की पैरवी अधिवक्ताओं के जरीय कोर्ट में करता था। 


दरभंगा के सीएन लॉ कॉलेज से 2017 में उसने LLB की डिग्री भी हासिल की है। दरभंगा से भागकर वह लखनऊ को अपना ठिकाना बना रखा था। इस बात की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस ने यूपी एटीसी की मदद ली और जंगी को मवैया से धर दबोचा। आज उसे पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद नूरुद्दीन को जेल भेजा गया है।