Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका
27-Nov-2021 07:04 PM
DESK: राजनीति दलों द्वारा कायस्थ समाज के लोगों को उपेक्षित किया जा रहा है। इन्हें जरूरत के हिसाब से सहभागिता नहीं दी जा रही है। इसे लेकर कायस्थ समाज के लोगों में खासी नाराजगी है। 3 दिसंबर को लखनऊ में कायस्थ हुंकार रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में प्रदेश भर से कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे। देश रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 137 वीं जयंती के मौके पर 3 दिसम्बर को गोमती नदी के तट पर कायस्थ हुंकार रैली का आयोजन होगा।
हुकांर रैली में भारी तादाद में कायस्थ समाज के लोग इकट्ठा होंगे। जिसमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी सहित तमाम कायस्थ नेताओं के भारत की आजादी की लड़ाई और देश के विकास में अमूल्य सहयोग पर चर्चा होगी एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश भर से कायस्थ समाज के लोग इस सम्मेलन में आएंगे और उनके विचारों को सुना जायेगा। कायस्थों के मान,सम्मान और अधिकार की धीरे-धीरे उपेक्षा चरम पर पहुंच गई है। कायस्थ समाज के लोग राजनैतिक और आर्थिक रूप से पिछड़ गये हैं। साथ ही सामाजिक रूप से कायस्थों की वर्चस्ववादी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम कायस्थों का तो रिजर्वेशन होता है लेकिन जो हिन्दू कायस्थ सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़ गये है उनकी सुध लेने के लिये संवाद से संघर्ष तक का रास्ता इस रैली के माध्यम से निकाला जायेगा।
इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के कायस्थ समाज के विभिन्न संगठन अखिल भारतीय चित्राश महासभा, अन्तराष्ट्रीय कायस्थ सभा, चित्राश लोक सेवा समिति, कायस्थ सेवा अन्तराष्ट्रीय, कायस्थ महासभा लखनऊ, चित्रांश सभा,कायस्थ संघ ,समता फाउण्डेशन, कायस्थ समाज कल्याण महासभा, कायस्थ कल्याण समिति, कायस्थ स्वाभिमान सभा, संगत - पंगत आदि के सहयोग से यह रैली आयोजित हो रही है। इस रैली को बीजेपी के वरीय नेता आरके. सिन्हा पूर्व सांसद राज्यसभा, सुबोधकांत सहाय पूर्व मंत्री भारत सरकार, शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व मंत्री भारत सरकार समेत कई लोग इस रैली को संबोधित करेंगे । लखनऊ स्थित गोमती होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के मौके पर आरके सिन्हा, सुबोध कांत सहाय के साथ विनोद बिहारी वर्मा, इन्द्रसेन श्रीवास्तव, मनोज लाल,रमेश श्रीवास्तव,दीपक रंजन, अमित श्रीवास्तव त्यागी, सौरभ श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव उपस्थित थे।