Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच
26-Oct-2020 07:49 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. 12 सेकेंड के इस वीडियो में अब्दुल बारी सिद्दीकी डिप्टी सीएम सुशील मोदी से हंसी-मजाक करते दिख रहे हैं. इस दौरान सिद्दीकी ये बोल रहे हैं कि आप लोगों का तो अगले पांच का गारंटी है, हम लोगों का कोई गारंटी है क्या? इस वीडियो के वायरल होने के बाद सुशील मोदी ने बयान जारी कर कहा है कि वीडियो सही है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता. ये भी नहीं पता चल पा रहा है कि सिद्दीकी ने किस संदर्भ में ये बातें कहीं थी. क्योंकि एक लंबे वीडियो का सिर्फ 12 सेकेंड काट कर वायरल किया जा रहा है.
अजय आलोक ने ट्वीट किया वीडियो
जेडीयू नेता अजय आलोक ने इस वीडियो को ट्वीट किया है. अजय आलोक ने ट्वीटर पर लिखा है. “12 सेकंड लगा अब्दुल बारी साहब को ये बताने में की नीतीश जी फिर आ रहे हैं. तो तेजू बाबा अभी संघर्ष लम्बा हैं गंदी आदतें छोड़ो और दूध दही खाओ.”
जेडीयू नेता दावा कर रहे हैं आरजेडी के बड़े नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बन रहे हैं. जेडीयू के नेता इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं.
फर्स्ट बिहार ने इस वीडियो के बारे में जांच पड़ताल की तो पता लगा कि ढ़ाई महीने पहले यानि 3 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन में बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र हुआ था. वीडियो के बैक ग्राउंड में ज्ञान भवन ही दिख रहा है. लेकिन बातचीत किस संदर्भ मे हो रही थी इसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता.
उधर, वायरल किये जा रहे इस वीडियो में मौजूद सुशील मोदी ने अस्पताल से अपना वीडियो भेजा है.
सुशील मोदी ने दावा किया है कि ढ़ाई महीने पहले ही अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आरजेडी की हार स्वीकार कर ली थी. सुशील मोदी कोरोना से संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने वहीं से अपना वीडियो भेजा है. उन्होंने अपने वीडियो में कहा है कि पिछले दिनों जब ज्ञान भवन में विधानसभा का सत्र चल रहा था तो नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने उनसे कहा था कि आप लोगों का तो पांच साल के लिए लौटने की गारंटी है, हम लोगों की क्या गारंटी है?