Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
30-Dec-2023 07:16 AM
By First Bihar
DELHI : जदयू के सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अपने पद से इस्तीफा देने के साथ ही बिहार की सत्ता में काबिज पार्टी के तेवर अपने विरोधी भाजपा के प्रति नरम पड़ने लगे हैं। यह बातें हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि खुद जदयू के नेता के तरफ से दिए जा रहे बयानों से मालुम चला रहा है। जिस पार्टी से नेता और मुख्यमंत्री नीतीश के सबसे करीबी यह बयान देते हो कि, भाजपा में जाना हमें अब किसी भी हाल में मंजूर नहीं, हम तो अब भाजपा के खिलाफ लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अब उसी पार्टी के नेता ललन सिंह के कुर्सी छोड़ते ही अब यह कहने लगते हैं कि- भाजपा से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, राजनीति में कुछ भी तय नहीं होता है। ऐसे में अब उनकी इस बात से हिंट मिल रहा है कि न सिर्फ ललन सिंह ने अपनी तैयारी कर रखी बल्कि नीतीश कुमार भी सबकछु सेट कर रखें हैं।
दरअसल, दिल्ली में जदयू की बैठक के बाद शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में केसी त्यागी ने कहा कि- भाजपा हमारी दुश्मन नहीं है। राजनीति में कोई भी दुश्मन नहीं होता। हालांकि, केसी त्यागी ने खुलकर तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन एक हिंट जरूर छोड़ गए कि आवश्यकता पड़ने पर कुछ भी हो सकता है। माना यह भी जा सकता है कि जेडीयू की ऐसी बयानबाजी राजद पर दबाव बनाने की कोशिश हो, लेकिन इस बयान के कुछ न कुछ मायने तो जरूर हैं। मीटिंग के बारे में बताते हुए केसी त्यागी ने कहा कि 4 राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुए हैं। इनमें से एक प्रस्ताव यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर जाति गणना कराई जाए।
इसके आगे त्यागी ने यह भी कहा कि मीटिंग में प्रस्ताव पारित हुआ है कि हमारे तरफ से INDIA के साथ सीट शेयरिंग पर फैसले के लिए नीतीश कुमार ही अधिकृत होंगे। इसके अलावा इसमें किसी का कोई भी हस्तक्षेप नहीं होगा। ऐसे में त्यागी के इस बयान के बाद सेजेडीयू को लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं। चर्चा यहां तक है कि नीतीश कुमार भी ललन सिंह को बखूबी उन्हीं के अंदाज में जवाब दे सकते हैं।
उधर, ललन सिंह के पद से हटने पर पार्टी में किसी तरह के मतभेद से इनकार करते हुए त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी एकजुट है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह और नीतीश कुमार में कोई मतभेद नहीं हैं। दोनों एक साथ हैं। यही नहीं इस बीच जेडीयू नेता ने नीतीश कुमार को INDIA में विचारों का PM करार दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार INDIA में विचारों के संयोजक हैं और पीएम हैं।