गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
03-Dec-2023 01:48 PM
By First Bihar
DESK : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। अभी तक के गिनती में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। ऐसे में अब जो सबसे बड़ा सवाल निकल कर सामने आ रहा है। उसके मुताबिक़ लोग यह पूछ रहे हैं कि- भाजपा मध्य प्रदेश में किसको मुख्यमंत्री बनाएगी ? इसकी मुख्य वजह है कि, यहां चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि हम चुनाव के बाद यह तय करेंगे कि यहां मुख्यमंत्री कौन होगा।
दरअसल, इस बार भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया था। जबकि पिछली बार कांग्रेस की 15 महीने की सरकार के बाद भाजपा ने प्रदेश की कमान शिवराज को सौंपी थी। ऐसे में मामा के नाम से लोकप्रिय शिवराज सिंह ने अपने कार्यकाल में कई योजनाओं से जनता का पूरा लुभाने का प्रयास किया और अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है।
वैसे तो जनता के भरोसे पर तो शिवराज सिंह चौहान खरे उतरे हैं, लेकिन अब यह देखना बाकी है कि क्या पार्टी का शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर ये खड़े उतरते हैं ? इसके पीछे की वजह इनका बतौर कैंडिडेट इनका लास्ट लिस्ट में नाम आना भी है। इसके साथ ही अमित शाह ने की बात भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी का खतरा बताया जा रहा है।
मालूम हो कि,भाजपा ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम लिए बिनाचुनावों के लिए प्रचार शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं जब पत्रकारों ने शाह से पूछा कि अगर बीजेपी चुनाव में सत्ता में लौटती है तो क्या चौहान मुख्यमंत्री होंगे तो शाह ने कहा कि वर्तमान में शिवराज जी मुख्यमंत्री हैं। यह हमारी पार्टी का काम है की कौन सीएम होगा कौन नहीं और हम आगे तय करेंगे। ऐसे में शाह की बात काफी गंभीर बताई जा रही है।
आपको बताते चलें कि, भाजपा आम तौर पर राज्यों के चुनाव में सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करती जहां वह विपक्ष में होती है। लेकिन सत्ता में जो सीएम होता है आगे भी उसे ही सीएम का मुख्य चेहरा माना जाता है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश पर कहा कि सीएम कौन होगा, इस पर अंतिम फैसला नतीजों के बाद पार्टी का संसदीय बोर्ड लेगा।