राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
15-May-2020 09:45 AM
By NIRAJ SINGH
SAHARSA : एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ और सदर पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.
संयुक्त रुप से की जा रही इस कार्रवाई में कोसी दियारा इलाके का कुख्यात अपराधी पारो यादव और सरविंद यादव को ,सदर थाना इलाके के पटुआहा गांव से गिरफ्तार किया गया है. दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए है. दोनों अपराधी कोशी दियारा क्षेत्र में गैंगवार को बराबर अंजाम देते रहता था. इन्ही सब मामलों में इसकी तलाश पुलिस को थी इसके लिये कई बार जिला का चीता एसटीएफ टीम के द्वारा कोशी दियारा में रेड छापेमारी किया गया था पर हरेक बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो जाता था।पर इस बार वह नाकामयाब रहा.
पारो यादव पर 50 हजार और सरविंद यादव पर 25 हजार का इनाम था. इनाम की राशी छापेमारी दल के बीच बंटेगी. इस बारे में एसपी ने बताया कि दो अलग-अलग जगहों से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस अधीक्षक ने इनके आपराधिक इतिहास को खंगालने की बात करते हुये कहा कि हाल के महीनों में ही कोशी दियारा क्षेत्र में गैंगवार हुआ जिसमें कोशी का कुख्यात रामानंद यादव की हत्या हो गयी थी. इसी मामले के अलावे अन्य कई मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी.पुलिस ने गुप्त सूचना पर पटुआहा गांव स्थित पूर्व मुखिया के घर पर छापेमारी कर एक रायफल व आठ जिंदा कारतूस सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पारो यादव पर हत्या ,लूट व रंगदारी सहित 16 मामले है.