ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

कुख्यात बिट्टू सिंह के ससुर के लॉज में रेड, तनिष्क ज्वेलरी शॉप को लूटने का यही बना था प्लान

03-Aug-2024 06:13 PM

By First Bihar

PURNEA: बिहार के पूर्णिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस ने कुख्यात अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के लॉज में छापेमारी की। पुलिस की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि 26 जुलाई को पूर्णिया में जिस तनिष्क ज्वेलरी शॉप से 3.70 करोड़ के आभूषण को लूटा गया था। उसकी मीटिंग इसी लॉज में हुई थी। 


यही प्लान तैयार किया गया था कि तनिष्क ज्वेलरी शॉप को कैसे लूटना है। हालांकि इस लूटकांड की पटकथा दो महीने पहले पटना के बेऊर जेल में लिखी गयी थी। तब पूर्णिया का कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह उसी जेल में बंद था। भागपुर जेल से उसे बेऊर जेल रिमांड पर लाया गया था। जिसके बाद बिट्टू सिंह के ससुर के लॉज में तनिष्क ज्वेलरी शॉप को लूटने की योजना बनी थी। 


सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार के नेतृत्व में प्रभात कॉलोनी स्थित लॉज में छापेमारी की गयी। लूटकांड में शामिल बिट्टू सिंह और चुनमुन झा इसी लॉज में रहता था। छापेमारी के दौरान लॉज में कोई नहीं मिला। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि तनिष्क लूटकांड से जुड़े तारों की पड़ताल में पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई लगातार चल थी है। इसी कड़ी में पता चला कि  लूटकांड के मुख्य आरोपियों में से एक अभिषेक झा उर्फ चुनमुन झा के भाई आनंद झा सहित कई साथी लूट से पूर्व यहां मीटिंग करते थे। लॉज के बंद कमरे में सबकी मीटिंग चलती थी। 


लॉज बिट्टू सिंह के ससुर भोला सिंह के नाम पर है। बंद कमरे में बिट्टू सिंह की तस्वीर परिवार के साथ लगी हुई है। बता दें कि तनिष्क लूटकांड मामले में 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वही कुख्यात बिट्टू सिंह भागलपुर जेल में बंद है।  news image

news image