रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए
05-Dec-2022 06:46 AM
मुज़फ़्फ़रपुर के कुढ़नी के लिए आज का दिन बेहद खास है। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान होगा, जहां मतदाता अपना वोट डालेंगे। वोटिंग को लेकर सुबह से ही हलचल है। दरअसल, इस चुनाव में कुल 13 उम्मीदवारो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन यहां जेडीयू और बीजेपी में कड़ी टक्कर है। मतदान के दौरान बीजेपी के साथ-साथ महागठबंधन के कई बड़े नेता भी वहां कैंप कर रहे हैं।
आपको बता दें, कुढ़नी विधानसभा में कुल 311728 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उपचुनाव में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। मतदान के लिए 320 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। दरअसल, महागठबंधन के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ ललन सिंह समेत कई नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था। वहीं, बीजेपी का समर्थन करने के लिए चिराग पासवान कुढ़नी पहुंचे थे और बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता के लिए वोट अपील की थी।
बीजेपी की तरफ से केदार प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि महागठबंधन से जेडीयू की सीट पर मनोज कुशवाहा उम्मीदवार हैं। केदार गुप्ता और मनोज कुशवाहा दोनों ही पूर्व मुखिया होने के साथ साथ विधायक रह चुके हैं। वीआईपी की बात करें तो भूमिहार कार्ड खेलते हुए पार्टी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया है। जबकि AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और जेडीयू के साथ बड़ा दाव खेलते हुए जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने जीत का दावा कर रही है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर जनता किसे ताज पहनाती है।