बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
15-Jun-2020 05:36 PM
PATNA : बिहार क्षत्रिय एकता समिति की कार्यकारिणी की पटना में बैठक हुई है। बैठक में पिछले 15 सालों में राजपूत नेताओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान कर दिया है। समिति ने 25 जून को पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती मना कर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। समिति ने कह दिया है कि राजपूत नेताओं के सम्मान के लिए क्षत्रिय एकता समिति संघर्ष करेगी।
समिति ने पटना एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल उन्हें पद से हटा कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। समिति ने मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन का एलान भी कर दिया है।कार्यकारिणी की बैठक में पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा को भू-माफियाओं का संरक्षक बताते हुए कहा गया कि वे युवा नेता विजय सिंह को झूठे केस में फंसा कर अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर बिहार का क्षत्रिय समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। समिति ने सरकार से मांग की कि तत्काल पटना के सीनियर एसपी को उनके पद से हटाया जाए और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए।
क्षत्रिय एकता समिति ने कहा कि अगर इस मामले पर सरकार संज्ञान नहीं लेती है तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। समिति ने कहा कि 25 जून को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती के मौके पर राज्यस्तरीय आंदोलन की रुपरेखा तय की जाएगी और जुलाई माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समिति थाना का घेराव करेगी।
बैठक में बिहार क्षत्रिय एकता समिति के अध्यक्ष राणा सिंह, अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर सिंह, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निरंजन सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, अभय नारायण सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. अवधेश राय, समिति के महासचिव राजेश कुमार सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में समिति के सदस्य मौजूद थे।